Bihar Election Results LIVE: रुझानों में फिर आया ट्विस्ट, अब NDA बहुमत के पार, RJD+ पीछे, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स


  


G election result 2020 live update bihar vidhan sabha election 2020 results


 


Bihar Vidhan Sabha Chunav Results: बिहार में 'फिर एक बार नीतीशे कुमार' होंगे या फिर तेजस्वी यादव का 'तेज' देखने को मिलेगा, आज यह तय हो जाएगा। बिहार की जनता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से नीतीश कुमार को ही बिठाती है या तेजस्वी यादव को मौका देती है, आज दोपहर के बाद तस्वीर साफ होने लगेगी। बिहार विधानसभा (Bihar Election Results) की सभी 243 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी है। बिहार में सीटों की कुल संख्या 243 है और बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बिहार चुनाव को लेकर अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन की हार और राजद नीत महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है। नतीजे जब सामने आएंगे, तभी पता चल पाएगा कि एग्जिट पोल कितना सही साबित हो पाया है। हालांकि, रुझानों में काफी उलटेफे देखने को मिल रहा है। कभी महागठबंधन आगे चला जाता है तो कभी एनडीए। तो चलिए जानते हैं बिहार विधानसभा परिणाम से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स...


जानें कौन कहां से आगे और कौन पीछे


पहले राउंड के बाद राघोपुर से तेजस्वी आगे चल रहे हैं


केवटी से राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं


सिमरी बख्तियारपुर से मुकेश सहनी आगे चल रहे हैं


पटना साहिब से नंद किशोर यादव पीछे चल रहे हैं 


हसनपुर से तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं


राजद की लवली आनंद सहरसा से पीछे चल रही हैं 


दिनारा से एलजेपी के राजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं


सासाराम से रामेश्वर चौरसिया पीछे चल रहे हैं


Tue, 10 Nov 2020 10:27 AM IST


रुझान में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर


बिहार में 243 सीटों के रुझान सामने आए हैं और इसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। फिलहाल, एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है। मगर अब भी रुझान के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 


 


Tue, 10 Nov 2020 10:18 AM IST


रुझानों में एनडीए को मिला बहुमत


रुझानों में एक बार फिर से ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। रुझानों में एनडीए 125 सीटें जीतता दिख रहा है, वहीं राजद 110 पर दिख रहा है। 


 


 


Tue, 10 Nov 2020 9:50 AM IST


अब एनडीए आगे, महागठबंधन पीछे


रुझानों में एक बार फिर से ट्विस्ट आया है। महागठबंधन पर एनडीए ने बढ़त बना ली है। एनडीए आगे हो गया है और महागठबंधन पीछे हो गया है। रुझानों के मुताबिक, एनडीए 118 पर है और महागठबंधन 116 पर आ गया है।


 


 


Tue, 10 Nov 2020 9:46 AM IST


रुझानों में फिर आया ट्विस्ट


रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद महागठबंधन का आंकड़ा 122 से कम हो गया है। फिलहाल, राजद प्लस 120 पर है और एनडीए 112 पर आगे चल रहा है। 


 


Tue, 10 Nov 2020 9:41 AM IST


तेजस्वी भव: बिहार: तेज प्रताप यादव का ट्वीट


हसनपुर से रुझानों में आगे चल रहे तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर पर लिखा- तेजस्वी भव: बिहार।


 


 


 


Tue, 10 Nov 2020 9:37 AM IST


तेज-तेजस्वी रुझानों में आगे


रुझानों में राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, हसनपुर से तेजप्रताप भी आगे ही चल रहे हैं। 


 


 


 


 


Tue, 10 Nov 2020 9:34 AM IST


न्यूज-18 के रुझानों में महागठबंधन को अब तक बहुमत नहीं


बिहार चुनाव नतीजे: न्यूज-18 के रुझानों में राजद महागठबंधन को अब तक बहुमत नहीं मिल पाया है। न्यूज-18 के रुझानों में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। महागठबंधन जहां 101 सीट पर आगे है, वहीं एनडीए 95 पर चल रहा है। बता दें कि अब तक 203 सीटों के रुझान आए हैं। 


 


 


Tue, 10 Nov 2020 9:31 AM IST


राजद को रुझानों में बहुमत, जानें एनडीए का हाल


240 सीटों के रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आरजेडी गठबंधन को 124 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, 111 पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।


 


 


Tue, 10 Nov 2020 9:20 AM IST


रुझानों में राजद + को बहुमत


रुझानों में राजद महागठबंधन को बहुमत मिल गया है। अब तक करीब 241 सीटों पर आए रुझान में महागठबंधन 125 सीटों पर आगे है। 


 


Tue, 10 Nov 2020 9:12 AM IST


एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर


रुझानों में अब एनडीए और महागठबंधन में टक्कर दिखने लगी है। महागठबंधन भले ही 121 सीटों पर आगे, मगर एनडीए भी 98 सीटों पर है और पीछा कर रहा है। बता दें कि अब तक करीब 230 सीटों के रुझान आ गए हैं। 


 


Tue, 10 Nov 2020 8:59 AM IST


200 सीटों के रुझान में भी महागठबंधन आगे


बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे: अब तक करीब 205 सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें से 113 पर महागठबंधन आगे है, वहीं एनडीए 90 पर।


 


 


Tue, 10 Nov 2020 8:51 AM IST


राजद महागठबंधन एनडीए से काफी आगे


अब तक 150 से अधिक सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में महागठबंधन काफी आगे चल रहा है, जबकि एनडीए पिछड़ा हुआ दिख रहा है। सुबह 8.50 मिनट तक आए 158 सीटों के रुझानों में महागठबंधन 96 तो एनडीए 58 पर है। 


 


Tue, 10 Nov 2020 8:30 AM IST


50 सीटों के रुझान में राजद 32 पर आगे


बिहार में 50 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। पचास सीटों में से 30 सीटों पर राजद महागठबंधन आगे चल रही है, वहीं एनडीए 17 पर है।


 


Tue, 10 Nov 2020 8:17 AM IST


रुझानों में राजद महागठबंधन आगे


बिहार चुनाव नतीजे: अब तक 18 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिनमें से 10 सीटों पर राजद आगे चल रही है, वहीं आट सीटों पर एनडीए गठबंधन का दबदबा है।


 


 


Tue, 10 Nov 2020 8:11 AM IST


शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर


वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में राजद गठबंधन 3 और जदयू गठबंधन 3 पर चल रहे हैं।


 


Tue, 10 Nov 2020 8:08 AM IST


वोटों की गिनती शुरू


बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।


 


 


Tue, 10 Nov 2020 7:51 AM IST


कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती


बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम: पटना में अनुग्रह नारायण कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर की तस्वीर


 


 


 


Tue, 10 Nov 2020 7:05 AM IST


मतगणना केंद्र पर भीड़


पटना में काउंटिंसग सेंटर के बाहर उमड़ी भीड़। वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी हैं, कुछ देर में काउंटिंग शुरू होगी।


 


 


Tue, 10 Nov 2020 7:04 AM IST


सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती


बिहार चुनाव नतीजे: बिहार की 243 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।


 


 


Tue, 10 Nov 2020 6:40 AM IST


किस चरण में कितने फीसदी मतदान


बिहार विधानसभा का पहला चरण- 55.68 फीसदी वोटिंग


बिहार विधानसभा का दूसरा चरण-52.28 फीसदी वोटिंग


बिहार विधान सभा का तीसरा चरण-54.63 फीसदी वोटिंग


 


 


Tue, 10 Nov 2020 6:38 AM IST


जानें कौन-कौन सी पार्टी का किसके साथ गठबंधन


कौन-कौन पार्टी किसके साथ


भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाले एनडीए में जेडीयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है। महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल सीपीआई, सीपीएम शामिल हैं।


इसके अलावा, ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट (JDSF) में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन, समाजवादी जनता दल लोकतांत्रिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) शामिल हैं। वहीं, प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, आजाद समाज पार्टी शामिल हैं। 


 


 


Tue, 10 Nov 2020 6:33 AM IST


एग्जिट पोल का अनुमान


टाइम्स नाउ-सी वोटर: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन को 115-125 सीटें और एलजेपी को 1 सीट।


TV9 भारतवर्ष: टीवी9 भारतवर्ष द्वारा किए गए बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में महागठबंधन को 115-125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी को 3-5 तो अन्य को 10-15 सीटें मिल सकती है।


एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल: एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल में 104-120 सीटें एनडीए को तो वहीं, महागठबंधन को 108-131 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी 1-3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है। वहीं, अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। 


रिपब्लिक-जन की बात: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 91-117 और महागठबंधन को 118-138 सीटें दी गई हैं।


आजतक-एक्सिस माई इंडिया: इसने महागठबंधन को 139-161 सीटें और एनडीए को 69-91 सीटें दी हैं।


टूडेज़ चाणक्य: इसमें महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान है और एनडीए को सिर्फ़ 55 सीटे मिलने का अनुमान बताया गया है।


 


Tue, 10 Nov 2020 6:29 AM IST


बिहार चुनाव 2015 के नतीजे


पिछले चुनाव यानी बिहार चुनाव 2015 के नतीजे


2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी। उसे 71 सीटें हासिल हुई थीं। इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2015 में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, मगर बाद में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया था।


 


Tue, 10 Nov 2020 6:26 AM IST


आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी काउंटिंग


बिहार में तीन चरणों में 243 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी और नौ बजे से शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले बैलेट वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ही ईवीएम से निकले वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम खुलेगा और एक-एक वोट की गिनती शुरू होगी। वोटों की गिनती के लिए मतगणनाकर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक साथ सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। 


Comments

Popular posts from this blog

कानपुर ज्योति हत्याकांड :- ज्योति के 6 हत्यारों को उम्रकैद की सजा, ज्योति के पिता बोले न्याय की जीत।

कानपुर : वायरल ऑडियो मामले में पुलिस को दी गयी तहरीर, निदेशक बोले संस्थान की छवि धूमिल करने की हो रही साजिश।

ज्योति हत्याकांड में आरोपियों को दोषी करार होने के बाद शंकर नागदेव बोले न्याय के प्रति नतमस्तक हूँ।