Attack on Kanpur Police Live Updates:कुख्यात विकास दुबे के खत्म होने तक घटनास्थल पर ही कैंप करें अफसर सीएम योगी

कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। कई पुलिसकर्मी घायल भी हैं। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है। पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। एडीजी जय नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि सभी आला अधिकारी जब तक ऑपरेशन विकास दुबे खत्म ना हो जाए तब तक घटनास्थल पर ही कैंप करें। 

लाइव अपडेट

Live updates

12:56 PM, 03-JUL-2020कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। कई पुलिसकर्मी घायल भी हैं। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है। पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। एडीजी जय नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि सभी आला अधिकारी जब तक ऑपरेशन विकास दुबे खत्म ना हो जाए तब तक घटनास्थल पर ही कैंप करें।

लाइव अपडेट

Live updates

12:56 PM, 03-JUL-2020

आईजी एसटीएफ और डीआईजी एसटीएफ मौके पर पहुंचे

कानपुर एनकाउंटर के बाद आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और डीआईजी एसटीएफ अनंत देव मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। 

12:48 PM, 03-JUL-2020

मथुरा जिले के सिपाही जितेंद्र पाल सिंह भी शहीद

बदमाशों से मठभेड़ में शहीद हुए मथुरा जिले के सिपाही जितेंद्र पाल सिंह के परिवार में गम और गुस्से का माहौल है। गांव बरारी निवासी जितेंद्र 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी उम्र करीब 26 साल थी। सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे पिता तीर्थपाल सिंह को फोन पर बेटे के शहीद होने की जानकारी मिली। जितेंद्र तीन भाइयों सबसे बड़े थे।

12:39 PM, 03-JUL-2020

सिपाही बबलू कुमार आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे

कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए सिपाही बबलू कुमार आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे। सिपाही बबलू की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बबलू कुमार 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार चार भाइयों में बबलू तीसरे नंबर के थे। वो अविवाहित थे। उनका परिजन कानपुर रवाना हो गए हैं। इधर, उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा हुआ है। 

12:27 PM, 03-JUL-2020

सीएम योगी ने दिए निर्देश

कानपुर मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि सभी आला अधिकारी जब तक ऑपरेशन विकास दुबे ख़त्म ना हो जाए तब तक घटनास्थल पर ही कैंप करें। मुख्यमंत्री ने DGP को निर्देश दिया है कि घटना को अंतिम अंजाम तक पहुंचाकर ही लखनऊ लौटे।

12:26 PM, 03-JUL-2020

कानपुर एनकाउंटर: शहीद सीओ के घर पहुंची पुलिस की टुकड़ी

कानपुर एनकाउंटर में शहीद सीओ के पैतृक गांव सहेवा जिला बांदा में उनके घर स्थानीय पुलिस की टुकड़ी सांत्वना जताने पहुंची है। घर में सिर्फ शहीद सीओ के चचिया ससुर मौजूद हैं। अन्य परिजन कानपुर में हैं।

12:08 PM, 03-JUL-2020

डीजीपी खुद रख रहे घटनाक्रम पर नजर

राज्य की कानून व्यवस्था को हिला कर रख देने वाली कानपुर की घटना में हो रही कार्रवाई पर पल-पल की नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय में तीन अधिकारीयों व अन्य को रिपोर्ट लेने को लगाया गया है। डीजीपी भी लगातार कानपुर गे एदीजी लॉ ऐण्ड ऑर्डर व आईजी एसटीएफ से जानकारी ले रहे हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व डीजीपी सारी सूचना मुख्यमंत्री को देंगे।

12:03 PM, 03-JUL-2020

सेंगर और शिवमूरत की हालत गंभीर 

घटना में एसओ कौशलेंद्र, दरोगा प्रभाकर पांडेय, सिपाही अजय सेंगर, अजय कश्यप, शिवमूरत, होमगार्ड जयराम पटेल समेत सात पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं। सेंगर और शिवमूरत की हालत गंभीर है। 

11:56 AM, 03-JUL-2020

फर्रुखाबाद जिले में हाई अलर्ट 

विकास कुछ वर्ष विधायक के चुनाव में भी यहां डेरा डाले रहा था। इसके चलते उसके जनपद में आकर शरण लेने की आशंका है। फर्रुखाबाद जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जनपद की सभी सीमाओं पर फोर्स तैनात किया गया है। काली नदी पुल पर भी फोर्स तैनात है।    

11:55 AM, 03-JUL-2020

विकास दुबे के तार फर्रुखाबाद जिले से जुड़े 

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के तार फर्रुखाबाद जिले से जुड़े हैं। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा में विकास दुबे की रिश्तेदारी है।

11:53 AM, 03-JUL-2020

11:52 AM, 03-JUL-2020

एक इंसास राइफल भी बरामद

पुलिस के भी असलहे गायब मिले हैं। जिनमे एक एके 47, दो पिस्टल और एक इंसास राइफल शामिल है।

11:52 AM, 03-JUL-2020

पुलिस को मौके से एके 47 के खोखे मिले

घटना की जांच करने पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में पुलिस को मौके से एके 47 के खोखे मिले है। 

11:50 AM, 03-JUL-2020

उन्नाव में भी हाई अलर्ट

कानपुर एनकाउंटर की घटना के बाद बॉर्डर का नजदीकी जिले उन्नाव को भी हाई अलर्ट किया गया है। एसपी रोहन पी कनय के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में रात से ही पुलिसकर्मियों ने असलहों से लैस होकर वाहन चेकिंग शुरू की। पुलिस को आशंका है कि बदमाश भागने या छिपने के लिए उन्नाव की शरण ले सकते हैं। सर्वाधिक अलर्ट सफीपुर, माखी फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ, सदर कोतवाली व गांगाघाट के अलावा हाईवे के थानों में है।

11:43 AM, 03-JUL-2020

डीजीपी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

राज्य की कानून व्यवस्था को हिलाकर रख देने वाले कानपुर एनकाउंटर में हो रही कार्रवाई पर पल-पल की नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय में तीन अधिकारीयों व अन्य को रिपोर्ट लेने के लिए लगाया गया है। डीजीपी भी लगातार कानपुर के एडीजी लॉ एंंड ऑर्डर व आईजी एसटीएफ से जानकारी ले रहे हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व डीजीपी सारी सूचना मुख्यमंत्री को देंगे।

11:34 AM, 03-JUL-2020

कानपुर एनकाउंटर में एसटीएफ और पुलिस की दस टीमों का गठन

कानपुर घटना में एसटीएफ और पुलिस की दस टीमें का गठन किया है। यूपी पुलिस के किसी भी आपरेशन में इससे पहले इतने पुलिस कर्मियों की हत्या नहीं हुई है। मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की सात व एसटीएफ की तीन टीमें गठित की गई हैं।

11:23 AM, 03-JUL-2020

कानपुर मुठभेड़ में गाजियाबाद जिले के राहुल भी शहीद

कानपुर में कुख्यात बदमाश विकास दुबे के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में सीओ सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। उन पुलिस कर्मचारियों में गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले राहुल भी शहीद हुए हैं। 

11:19 AM, 03-JUL-2020

विकास दुबे के खिलाफ 60 मुकदमे दर्ज

कुख्यात हिस्ट्रीशटर विकास दुबे के खिलाफ 60 मुकदमे दर्ज हैं। विकास वही है, जिसने 2001 में राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री का दर्जा पाए संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर हत्या की थी। 

11:16 AM, 03-JUL-2020

कानपुर मुठभेड़ में आगरा मंडल के दो सिपाही शहीद

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार की रात बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों में से दो सिपाही आगरा मंडल के रहने वाले हैं। इनमें सिपाही बबलू कुमार आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र और जितेंद्र मथुरा जिले के रहने वाले थे। शुक्रवार की सुबह जब सिपाहियों की शहादत की खबर मिली तो उनके परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन कानपुर रवाना हो गए हैं। गांवों में गम और गुस्से का माहौल है।

11:03 AM, 03-JUL-2020

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि ''बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ सहित 8 जवान शहीद हो गए। यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं। यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं।''

10:41 AM, 03-JUL-2020

विकास दुबे का मामा और एक साथी मुठभेड़ में ढेर

वहीं, शुक्रवार सुबह एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय और उसका साथी अतुल दुबे पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हो गया। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

10:36 AM, 03-JUL-2020

सीएम योगी ने जताई संवेदना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की इस घटना में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति शोक और अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने घटना की रिपोर्ट तलब की है और साथ ही डीजीपी एचसी अवस्थी से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी है। 

10:36 AM, 03-JUL-2020

शहीद हुए पुलिसकर्मी

क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा

थाना प्रभारी शिवराजपुर महेश चंद्र यादव

चौकी इंचार्ज मंधना अनूप कुमार सिंह

सब इंस्पेक्टर नेबू लाल

सिपाही सुल्तान सिंह

सिपाही राहुल

सिपाही बबलू

सिपाही जितेंद्र

10:32 AM, 03-JUL-2020

दो मंजिला मकान की छत से बरसाईं गोलियां

मौके पर मौजूद एसओ बिठूर के हमराही (सिपाही) विकास बघेल ने रोते हुए बताया कि जैसे ही पुलिस की जीप गांव पहुंची और सभी पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे वैसे ही दो मंजिला मकान की छत पर हथियारों से लैस 50 लोगों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए। सबसे पहले गोली शिवराजपुर एसओ महेश यादव को लगी। उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद गोली और बम की बौछार होने लगी।

10:24 AM, 03-JUL-2020

ऑपरेशन विकास दुबे खत्म होने तक घटनास्थल पर ही कैंप करें अधिकारी: सीएम योगी

कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। कई पुलिसकर्मी घायल भी हैं। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है। पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। एडीजी जय नारायण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। 

घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। आपको बता दें कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास और उसके 8-10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं। हमले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। कई पुलिसकर्मी घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

कानपुर ज्योति हत्याकांड :- ज्योति के 6 हत्यारों को उम्रकैद की सजा, ज्योति के पिता बोले न्याय की जीत।

ज्योति हत्याकांड में आरोपियों को दोषी करार होने के बाद शंकर नागदेव बोले न्याय के प्रति नतमस्तक हूँ।

कानपुर : वायरल ऑडियो मामले में पुलिस को दी गयी तहरीर, निदेशक बोले संस्थान की छवि धूमिल करने की हो रही साजिश।